भटियात विधानसभा के सर्वांगीण विकास के लिए युवा ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करें – सुनाभ सिंह पठानिंया

--Advertisement--

चुवाड़ी – अनिल संबियाल 

तहसील मुख्यालय चुवाड़ी के पंचायत समिति भवन में युवा कांग्रेस की बैठक का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुनाभ सिंह पठानिंया ने की।

बैठक में हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों व आगामी चुनावों के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। सुनाभ सिंह पठानिंया ने युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से अपील की है कि भटियात विधानसभा के सर्वांगीण विकास के लिए युवा ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करें।

जिससे कांग्रेस पार्टी आगामी चुनावों में जीत दर्ज करा सके।उन्होंन कहा कि भटियात विधानसभा के हर गांव तक हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन-कल्याणकारी योजनाओं को घर घर तक पंहुचाई जाए । जिससे भटियात की जनता को इसका लाभ मिल सके।

भटियात की जनता के हर छोटे बडे काम को विधानसभाध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिंया के समक्ष रखें जिससे जनता के मसलों का हल हो सके। उन्होंन कहा कुलदीप सिंह पठानिंया को जो हिमाचल प्रदेश सरकार मे अहम जिम्मेदारी दी गई है ।

उसके निर्वाहन के साथ साथ भटियात के विकास को भी गति मिल सके। उन्होने युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से अनुशासन में रहने की अपील की है। युवा कांग्रेस संगठन की रीड की हड्डी है।

युवा कांग्रेस की संगठन में अहम भूमिका होती है।जिसे बखूबी निभाया जाए। उन्होंन युवा कांग्रेस के अध्यक्ष संदीप सिंह जसरोटिया,सेवा दल अध्यक्ष विनोद कुमार,एससी सैल अध्यक्ष मान सिंह व मौजूद कार्यकर्ताओं का बैठक को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...