स्वामित्व योजना के तहत हारचकिया उपतहसील के तहत ड्रोन से हवाई सर्वे

--Advertisement--

हारचकियां – अमित शर्मा

स्वामित्व योजना के अंतर्गत ड्रोन कैमरे से हवाई सर्वे मंगलवार को जिला काँगड़ा की उपतहसील हारचकिया के साथ लगते गांवों में राजस्व टीम की मौजूदगी में किया गया।

टीम द्वारा सुबह गांव में ड्रोन कैमरे से आबादी भूमि मकानों का हवाई सर्वे शुरू किया गया। ड्रोन सर्वे के दौरान आबादी क्षेत्र की भूमि के फोटो लिए गए।

जिन्हें राजस्व रिकार्ड के मानचित्र में दर्ज किया जाएगा।इसके बाद ग्रामीणों को मकानों के अभिलेख वितरित किए जाएंगे।

वहीं नायब तहसीलदार हारचकियाँ डीसी राणा ने बताया कि स्वामित्व योजना के तहत केंद्र व हिमाचल सरकार के दिशा निर्देशों के अनुरूप ये सर्वे किया जा रहा है तथा आज सर्वे का पहला दिन था जब तक सर्वे नहीं हो जाता रोज ड्रोन से हवाई सर्वेक्षण किया जाएगा।

ये रहे उपस्थित 

इस दौरान नायब तहसीलदार डीसी राणा, ऑफिस कानूनगो अजय अग्रवाल ,फील्ड कानूनगो ललित कुमार पटवारी सुरिन्द्र कुमार व मीनाक्षी,मदन लाल ड्रोन टीम के साथ स्थानीय लोग मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...