हिमाचली बेटी बलजीत कौर ने जीती जिंदगी की जंग, अन्नपूर्णा चोटी से एयरलिफ्ट, काठूमांडू में होगी मेडिकल जांच

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले की बेटी बलजीत कौर को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी से सफलता पूर्व रेस्क्यू कर लिया गया है. बलजीत कौर को हेलीकॉप्टर के जरिये अन्नापूर्णा बेस कैंप पर लाया गया है और यहां से उसे अब काठूमांडे ले जाया जाएगा.

अन्नापूर्णा एक्सीडिशन टीम की तरफ बलजीत कौर को रेस्क्यू किया गया है. अपने बयान में अन्नापूर्णा एक्सीडिशन टीम ने कहा कि बलजीत कौर को रेस्क्यू कर लिया गया है.

अन्नापूर्णा एक्सीडिशन टीम ने कहा कि बलजीत कौर काफी मजबूत और साहसी हैं और कठिन ट्रैनिंग की वजह से ही वह इस हादसे में बच पाई हैं. हम उनके साहस को सलाम करते हैं.

कुल मिलाकर ‘जाको राखे साईंयां-मार सके न कोए’ की कहावत भी चरितार्थ हुई है। पहले बलजीत के निधन की खबर आई थी, अब सुखद खबर ये आई है कि रेस्क्यू टीम का बलजीत से संपर्क हो गया है।

खेल मंत्री ने क्या कहा

हिमाचल के खेलमंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इस संबंध में कहा कि अफवाहों पर ध्यान ना दिया जाए और बलजीत कौर पूरी तरह से सुरक्षित हैं.

गौरतलब है कि हाल ही में बलजीत कौर ने विक्रमादित्य सिंह से शिमला में मुलाकात की थी. उधर, बलजीत कौर के निधन की खबर स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल और हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के सोशल मीडिया पर पेज पर सबसे पहले जारी की गई थी.

इसके बाद मीडिया ने उनकी मौत की खबर पब्लिश की. यहां तक कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के आधिकारिक पेज पर भी मौत को लेकर शौक जताया गया था.

बिना ऑक्सीजन के चोटी की फतेह 

बता दें कि बलजीत कौर ने दुनिया की 10वीं सबसे ऊंची चोटी अन्नापूर्णा को फतेह कर लिया था और वह बेस कैंप की तरफ लौट रही थी. इस दौरान वह हादसे का शिकार हो गई.

बाद में उन्होंने रेडियो फ्रीक्वेंसी के जरिये रेस्क्यू टीम से मदद मांगी थी और अब टीम ने उन्हें सफल तरीके से रेस्क्यू किया है. बलजीत कौर को काठमांडू में अस्पताल में भर्ती किया जाएगा.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...