हिमाचल में 6 साल के मासूम को उठा ले गया तेंदुआ, 700 मीटर दूर मिला शव

--Advertisement--

हिमाचल में 6 साल के मासूम को उठा ले गया तेंदुआ.

कुल्लू, 18 अप्रैल – अजय सूर्या

कुल्लू जिला के आनी क्षेत्र में एक बहुत ही दर्दनाक हादसा पेश आया है। ग्राम पंचायत बखनाओं के गांव अप्पर काथला में सोमवार देर शाम करीब आठ बजे घर के पालतू कुत्ते पर घात लगाए बैठे तेंदुए ने कमरे से रसोई घर की ओर दौड़ रहे एक छह वर्षीय बच्चे को उठा लिया, जिसकी चीख पुकार सुनने पर माता-पिता व परिजनों में अफरा तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही सभी गाववासी एकत्रित हुए और रात भर लापता बच्चे को ढूंढते रहे, मगर रात के अंधेरे में बच्चे का कोई भी सुराग न लग पाने के कारण मंगलवार प्रात: खोजबीन तेज की गई। खोजबीन के दौरान घर से करीब 700 मीटर जंगल में लापता बच्चे का शव क्षत विक्षत् हालत में शव मिला।

प्रधान बॉबी ठाकुर ने बताया कि सोमवार देर सांय करीब आठ बजे अप्पर काथला गांव में दीतेंद्र कुमार का छोटा बेटा रोणित उम्र 6 वर्ष खाना खाने के लिए कमरे से किचन की ओर दौड़ा, तो इसी बीच पालतू कुत्ते को घात लगाए बैठे तेंदुए ने रोणित पर हमला बोलकर उसे उठा लिया।

तेंदुए की वारदात से ग्रामीणों बेहद खौफज़दा हंै। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच गई है। आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार ने इस घटना पर गहरा दु:ख प्रकट किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने माउंट एवरेस्ट विजेता रुचि ठाकुर को किया सम्मानित, दिया 1 लाख का नकद पुरस्कार

हिमखबर डेस्क करसोग निवासी रुचि ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह...

हिमाचल में 11 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी

छह से लेकर नौ जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट, 11...

धर्मशाला के डॉ. अभिनव ने कैमरे में कैद कीं 600 दुर्लभ पक्षी प्रजातियां

हिमखबर डेस्क धर्मशाला जोनल अस्पताल में तैनात त्वचा रोग विशेषज्ञ...