महाराष्ट्र सरकार के पुरस्कार समारोह में लू लगने से 11 लोगों की मौत, 100 से अधिक बीमार

--Advertisement--

मुंबई – व्यूरो रिपोर्ट 

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार समारोह के दौरान लू और गर्म हवा के थपेड़ों के कारण 11 लोगों की मौत हो गई जबकि 100 से अधिक लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

नवी मुंबई के खारघर में रविवार को आयोजित इस सम्मान समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. अप्पासाहेब धर्माधिकारी को इस पुरस्कार से नवाजा।

सम्मान समारोह के दौरान लू लगने से 11 लोगों की मौत हो गई। कई लोगों की हालत गंभीर है और उन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अब भी 100 से ज्यादा लोग विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोंधे ने ट्वीट कर सरकार की आलोचना की और कहा, “लोग परेशान थे, क्योंकि सम्मान समारोह अप्रैल की भीषण गर्मी में अपराह्न में आयोजित किया गया था।”

कार्यक्रम के दौरान ही कई लोग चक्कर आने के कारण गिर पड़े, जबकि कई लोगों को उल्टी भी हुई। बीमारों में से कई लोगों का खारघर के टाटा अस्पताल, पनवेल के उपजिला अस्पताल और मेडी कवर अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

रिपोर्ट मिली है कि कुछ लोगों को एमजीएम अस्पताल में भी भर्ती कराया गया है। इस बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अस्पतालों में भर्ती लोगों से मुलाकात की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...