फिर लगेगी वीआईपी नंबर की ऑनलाइन बोली, अगले हफ्ते संशोधन के साथ शुरू होगा फैंसी पोर्टल

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश में गाडिय़ों के वीआईपी नंबरों की ऑनलाइन बोली दोबारा लगेगी, लेकिन इस बार बोली लगाने की व्यवस्था बदल जाएगी।

वीआईपी नंबर एचपी 99-9999 की नीलामी में लगी फर्जी बोलियों के बाद परिवहन विभाग ने पोर्टल सस्पेंड कर दिया था। ऐसे में अब परिवहन विभाग संशोधित प्रावधानों के साथ फैंसी पोर्टल को शुरू करने वाला है।

अगले सप्ताह तक वीआईपी नंबरों की ऑनलाइन बोली के लिए पोर्टल को दोबारा शुरू कर दिया जाएगा। परिवहन विभाग के निदेशक अनुपम कश्यप ने बताया कि एचपी 99-9999 की फर्जी बोली के बाद एनआईसी को पोर्टल में संशोधन करने को कहा गया था।

ऐसे में इस पोर्टल में संशोधन करने का काम लगभग अंतिम चरण में है। बैंकों के साथ एनआईसी ट्रांसेक्शन लेकर कुछ सुधार कर रहा है। इसके बाद पोर्टल शुरू कर दिया जाएगा।

डिप्टी सीएम ने दिए थे सख्ती के आदेश

फैंसी पोर्टल में वीआईपी नंबर की फर्जी बोलियां लगने के बाद उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने परिवहन विभाग के अधिकारियों फैंसी पोर्टल में बदलाव करने के आदेश दिए थे, ताकि दोबारा कोई भी फर्जी बोलियां लगाकर सरकारी व्यवस्था का दुरूपयोग न कर सके।

डिप्टी सीएम के आदेशों के बाद परिवहन विभाग ने एनआईसी के सहयोग फैंसी पोर्टल में सुधार किया है। ऐसे में अब इस पोर्टल पर फर्जी बोलियां नहीं लग पाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न, जानें सभी फैसले विस्तार से

चुनाव लडऩे का सपना चकनाचूर, ये लोग नहीं लड़...

त्रिशा बी.एड. कॉलेज में शहीद दिवस का आयोजन

हिमखबर डेस्क शहीद दिवस के पावन अवसर पर “मेरा युवा...

डॉ. आर.के.जी.एम.सी. हमीरपुर में HP ISACON 2026 का सफल आयोजन

हिमखबर डेस्क डॉ. राधाकृष्णन गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, हमीरपुर के एनेस्थीसिया...

एचआईवी-एड्स से ग्रस्त लोगों और उनके आश्रितों तक पहुंचाएं योजनाएं

डीसी गंधर्वा राठौड़ ने स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित...