भविष्य संवारने विदेश गए 3 युवाओं को मिली जेल, परिजनों ने केंद्रीय मंत्री से लगाई मदद की गुहार

--Advertisement--

एजैंट ने वर्क वीजा की बजाय टूरिस्ट वीजा पर मलेशिया भेजा, 9 महीने से बंद हैं जेल में 

ऊना – अमित शर्मा

अपना उज्ज्वल भविष्य बनाने के लिए विदेश गए 3 युवाओं को वहां काम नहीं बल्कि जेल मिली है। करीब 9 महीने से मलेशिया की जेल में बंद इन युवाओं को छुड़वाने के लिए परिजनों ने केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से गुहार लगाई है।

ऊना जिला से अलग-अलग गांवों से 3 युवाओं ने एजैंट को लाखों रुपए देकर मलेशिया जाने की योजना बनाई थी। एजैंट ने उन्हें वर्क वीजा की बजाय टूरिस्ट वीजा पर मलेशिया भेज दिया।

जब वे कंपनी में पहुंचे तो अथाॅरिटी ने बिना दस्तावेजों के उन्हें पकड़ लिया ओर जेल में बंद कर दिया। अब परिजन लगातार उन्हें जेल से बाहर निकालने के लिए गुहार लगा रहे हैं।

मलेशिया में फंसे विपिन कुमार, सुभाष चंद व विनय परिजनों से जेल से छुड़ाने के लिए आग्रह कर रहे हैं। अब परिजनों के पास न धन है और न ही छुड़ाने का रास्ता मिल पा रहा है।

समूर के उपप्रधान चरणजीत ने कहा कि इस संबंध में केन्द्रीय मंत्री से मामला उठाया गया है और उनसे आग्रह किया गया है। केन्द्रीय मंत्री ने इस मामले में उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...