घर बनाने में मदद, बिजली-पानी भी मिलेगा, विधवा-एकल नारियों के लिए नई स्कीम लाई सरकार

--Advertisement--

7000 महिलाओं को डेढ़-डेढ़ लाख की सहायता।

शिमला – नितिश पठानियां 

प्रदेश में महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए राज्य सरकार शीघ्र ही ‘मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना’ शुरू करने जा रही है इसके तहत पात्र विधवाओं और एकल नारियों को आवास निर्माण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार इस वित्त वर्ष के दौरान ऐसी लगभग 7000 महिलाओं को इस योजना के तहत डेढ़-डेढ़ लाख रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।

इस योजना के तहत महिलाओं की वार्षिक आय दो लाख रुपए से कम होनी चाहिए। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा योजना को अंतिम रूप प्रदान किया जा रहा है तथा इस योजना के तहत पात्र विधवाओं और एकल महिलाओं को लाभान्वित किया जाएगा।

सीएम ने कहा कि राज्य सरकार की इस पहल से ऐसी महिलाओं को संबल मिलेेगा, जो आर्थिक तंगी के कारण अपने आवास का निर्माण करवाने में असमर्थ है। इस योजना की मदद से ये महिलाएं अब अपना घर बनाने में सक्षम होंगी।

इसके अलावा इस योजना के तहत निर्मित घरों में बिजली, पानी और अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं भी सुनिश्चित की जाएंगी।

इस योजना के तहत यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि महिलाओं के पास अपने दैनिक जीवनचर्या के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध हों।

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि यह योजना विधवाओं और एकल नारियों के जीवन स्तर में सुधार लाने और उन्हें समाज में सम्मानित जीवन जीने के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण पहल है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार समाज के वंचित वर्गों के कल्याण पर विशेष ध्यान दे रही है। वर्ष 2023-24 के लिए प्रस्तुत बजट में इस दिशा में कई पहल की गई हैं।

समाज के कमजोर वर्गों के जीवन स्तर में सुधार के लिए कई कार्य किए जा रहे हैं, जिसके परिणाम आने वाले समय में स्पष्ट रूप से दिखाई देंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन के उड़े परखच्चे, हमेशा के लिए बुझ गया परिवार का चिराग

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सड़क हादसों...