चिकन शॉप चलाने वाले ने फंदा लगाकर दे दी जान, धारा 174 के तहत केस दर्ज

--Advertisement--

चिकन शॉप चलाने वाले ने फंदा लगाकर दे दी जान, धारा 174 के तहत केस दर्ज।

सुंदरनगर – डॉली चौहान

पुलिस थाना सुंदरनगर के तहत धारंडा गांव में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया है।

जानकारी के अनुसार धारंडा गांव में चिकन की दुकान करने वाले तुलसी राम ने गुरुवार शाम अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी।

पत्नी सुनीता देवी के अनुसार उसका पति धारंडा गांव में चिकन की दुकान करता था और हर रोज घर से ही आता-जाता था, लेकिन गुरुवार शाम उन्होंने घर में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।

सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले जांच शुरू कर दी है और सिविल अस्पताल सुंदरनगर में पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया है।

शुक्रवार को मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया गया है और धारा 174 सीआरपीसी के तहत कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...