खुशहाली और समृद्धि का आधार बनेगा मेडिकल डिवाइस पार्क – हर्षवर्धन चौहान

--Advertisement--

द्वितीय चरण के कार्य को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश।

नालागढ़ – रजनीश ठाकुर 

उद्योग, संसदीय कार्य तथा आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के लखनपुर में निर्माणाधीन मेडिकल डिवाईज पार्क का निरीक्षण किया और अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश जारी किए।

हर्षवर्धन चैहान ने इस अवसर पर कहा कि 1623 बीघा में निर्मित किया जा रहा मेडिकल डिवाइस पार्क पूरे क्षेत्र के लिए खुशहाली और समृद्धि का आधार बनेगा। उन्होंने कहा कि यह पार्क बड़ी संख्या में युवाओं के लिए रोज़गार व स्वरोज़गार के अवसर सृजित करेगा।

उद्योग मंत्री ने कहा कि मेडिकल डिवाइस पार्क के प्रथम चरण का लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि शेष कार्य को 15 मई, 2023 तक पूर्ण करने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के द्वितीय चरण में यहां लगभग 110 औद्योगिक प्लॉट विकसित किए जाएंगे। इसके लिए शीघ्र ही निविदाएं खोली जाएंगी। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के द्वितीय चरण को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम के अधिकारियों को मेडिकल डिवाईजस पार्क के निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि इसका लाभ प्रदेश को शीघ्र मिल सके।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार प्रदेश में निवेश बढ़ाने के उद्देश्य से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नए उद्योग स्थापित करने के लिए प्रदेश सरकार उद्योगपतियों को हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध करवाएगी। इस दिशा में निवेश ब्यूरो की स्थापना मील का पत्थर सिद्ध होगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य की बहुमूल्य भू-संपदा के संरक्षण के लिए वचनबद्ध है। राज्य में अवैध खनन पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए उचित स्तर पर दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन के मामलों में सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर प्रदेश इंटक अध्यक्ष हरदीप सिंह बाबा, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव एवं हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम के प्रबंध निदेशक राजेश्वर गोयल, उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल, वन मंडल अधिकारी यशुदीप सिंह, हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम के अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार, अधिशाषी अभियंता राजेश मिन्हास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...