घर में मिला सेवानिवृत्त कर्नल का गला सड़ा शव

--Advertisement--

घर में मिला सेवानिवृत्त कर्नल का गला सड़ा शव।

शिमला – नितिश पठानियां

राजधानी शिमला के जाखू इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सेवानिवृत्त कर्नल का शव उसी के घर से बरामद हुआ है। शव गली सड़ी अवस्था में मिला। यह घर होलिलोज के ठीक सामने है।

प्राप्त सूचना के अनुसार जाखू के वालिया कॉटेज से दोपहर के समय बदबू आ रही थी। इस घर में सेवानिवृत्त कर्नल जंग बहादुर थापा अकेला रहता था। पिछले कई दिनों से वह घर से बाहर नहीं आ रहा था।

घर के अंदर से बदबू आने के बाद इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घर का दरवाजा तोड़ कर अंदर गई।

अंदर देखा तो कर्नल का शव गली सड़ी अवस्था में पड़ा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक कर्नल के परिवार में कोई नहीं है और इसने अपनी संपत्ति ट्रस्ट के नाम कर रखी है। बहरहाल पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...