शाहपुर – नितिश पठानियां
शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की कुठमां पंचायत मे विधायक बनने के बाद विधायक केवल सिंह पठानियां अपनी धर्मपत्नी सुनंदा पठानियां के साथ पहली बार कुठमां गाँव की जनता के द्वार पहुुंचेे। कुठमां पहुँचने पर फूलों की बारिश करके जनता ने विधायक का जोरदार स्वागत किया।

विधायक केवल सिंह पठानिया ने कुठमां पंचायत की जनता का हाथ जोड़कर नमन करके तहदिल से धन्यवाद किया।कुठमां की कांग्रेस कमेटी के सदस्यो द्वारा माननीय विधायक केवल सिंह पठानियाां को शाल ओर टोपी पहनाकर सम्मानित किया।
माननीय विधायक धायक केवल सिंह पठानियां ने आज कुठमां की जनता के द्वार पहुँच कर जनता का जाना दुखदर्द। उन्होंने कहा कि शाहपुर की जनता ने इस बार ऐतिहासिक फैसला लिया है।

शाहपुर के अंदर गरीब परिवार से शाहपुर हल्के की जनता ने शाहपुर से पहली बार रिकॉर्ड तोड़ वोटो से अपने बच्चे को आशीर्वाद दे कर शाहपुर हल्के की जिमेदारी सौंपी है। जिसको ईमानदारी से आपके बीच रह कर निभाउंगा।
केवल सिंह पठानियां ने कहा कि प्रदेश भर के अनाथ बच्चों को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सुक्खू की प्रदेश सरकार ने गोद में लेकर ऐतिहासिक फैसला लिया है। जिसके माँ बाप अब प्रदेश सरकार है।

पठानियां ने कहा कि अब बिधानसभा क्षेत्र की जनता की सुविधाओं पर काम होगा। जिससे जनता को लगे कि इस बार आपने विधायक नही बल्कि अपना सेवक चुना है। उन्होंने कहा कि मेरा काम विधानसभा में शाहपुर हल्के की जनता की समस्याओं की आबाज़ उठाना है और उनको पूरा करना है।
केवल सिंह पठानियां ने बताया कि तीन महीनों में मेने जनता के आशीर्वाद से विधानसभा क्षेत्र की जनता की समस्याओं को पूरा करने की कोशिश की है। करोडों रुपये स्वीकृत करके विकास कार्यो को शुरू किया है।

उन्होंने कहा कि आपके आशीर्वाद से विधानसभा क्षेत्र शाहपुर को मॉडल विधानसभा क्षेत्र का रूप देकर इसको पूरा किया जाएगा। उसके लिए मुझे विधानसभा क्षेत्र शाहपुर की जनता का आशीर्वाद हमेशा चाहिए।
कुठमा की मुख्य मांगे-
*कुठमां की जनता की पानी की समस्या को दूर करने के लिए जो संभव होगा उसको पूरा करके कुठमां पंचायत की जनता को हर रोज पीने का पानी घर घर तक पहुँचाया जाएगा।
*कुठमां पंचायत के गाँव मे हर रास्ते मे इंटरलॉकिंग टाईले डाली जाएगी।
*बिजली की लो वोल्टेज की समस्या को दूर करने के लिए एक ट्रांसफार्मर लगा कर दूर किया जाएगा।
*20 लाख से ट्यूब बेल लगा कर जल्द ही पानी जनता को दिया जाएगा।*कुंठमा कि जनता की सुबिधा के लिए श्मशान घाट में डंगा लगाया जाएगा।
*गुलेरिया मोहल्ला में हेण्डपम्प से 72 घण्टो में पाइपे डाल कर पानी पहुचाया जाएगा।
*महिला मंडल भवन के अधूरे भवन को पूरा किया जाएगा।
*व्रजेश्वरी महिला मंडल कुठमां, शंकर महिला मंडल कुठमां को 51,51हजार महिला मंडल के सामान को खरीदने के लिए दिया जाएगा।
ये रहे उपस्थित
इस अबसर पर बरिष्ठ कांग्रेस नेता देवदत्त शर्मा, सच देवा रिटायर एसडीओ रवि कुमार, प्रधान रजिंदर सिंह, प्रधान स्वजल धारा सभा कुंठमा संदीप राणा, रिपन, विवेक राणा, अजय कुमार, शेर सिंह, कैप्टन कुलवीर राणा, स्वरूप राणा, सुदर्शना देवी, सुरक्षा देवी, उषा राणा, सुषमा राणा, बिमला राणा, कमलेश राणा, रमा राणा, किरण बाला, पुष्पिंदर राणा, मेहर सिंह राणा, सुरजीत राणा, सुखदेव राणा, रजिंदर राणा, सुभाष राणा, जालिम राणा, अनूप राणा, अश्वनी गुलेरिया, अनूप राणा, संदीप सिंह राणा आदि गणमान्य व्यक्ति मोजूद थे।

