फिसल कर नाले में गिरी स्कूटी, दो युवक गंभीर घायल

--Advertisement--

फिसल कर नाले में गिरी स्कूटी, दो युवक गंभीर घायल।

नगरोटा बगवां – राजीव जसबाल 

चाहड़ी पंचायत में एक स्कूटी फिसल कर नाले में गिर गई। इससे स्कूटी सवार दो युवक जख्मी हो गए। दोनों को जख्मी हालत में सिविल अस्पताल ले जाया गया।

जहां चिकित्सकों ने 108 एंबुलेंस से दोनों को मेडिकल कॉलेज टांडा पहुंचा कर दाखिल करवा दिया है। वहां उनका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार हटवास निवासी के स्कूटी चालक रोहित कुमार (20) पुत्र दीप चंद व पीछे बैठे साहिल (21) पुत्र सोनू कुमार निवासी उपरली मझेठली स्कूटी नंबर एचपी 94 -6308 पर जा रहे थे कि चाहड़ी में स्कूटी फिसल कर नाले में जा गिरी।

एसएचओ नगरोटा बगवां रमेश ठाकुर ने बताया कि दोनों युवक अभी बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...