रोंग साइड से आ रही कार ने दो बाईकों को मारी टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर घायल 

--Advertisement--

रोंग साइड से आ रही कार ने दो बाईकों को मारी टक्कर, एक की मौत ।

मंडी – अजय सूर्या 

मंडी जिला के औट के समीप कुल्लू की तरफ से रोंग साइड से आ रही एक एक्सयूवी कार ने दो बाईकों को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें मंडी जिला के सराज विधानसभा क्षेत्र के कलहनी गांव के जितेंद्र की नगवाई अस्पताल में मौत हो गई है।

एएसपी मंडी सागर चंद्र ने बताया कि मंडी की तरफ से जितेंद्र और यशपाल बाइक पर सवार होकर कुल्लू की तरफ जा रहे थे उस समय कुल्लू की तरफ से आ रही एक्सयूवी कार रोंग साइड से आ रही थी जिसने दो बाइक को जोरदार टक्कर मार दी ।

उन्होंने बताया कि मंडी जिला के सराज विधानसभा क्षेत्र के कलहनी गांव के 19 वर्षीय जितेंद्र की नगवाई अस्पताल में मौत हो गई है जबकि बालिचोकी के 19 वर्षीय यशपाल को कुल्लू अस्पताल रेफर किया गया है, और यशपाल की हालत अभी गंभीर बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि दूसरी बाइक पर यूपी के दो युवा घायल हो गए थे जिन्हे नगवाई अस्पताल में प्रारंभिक चिकित्सा देने के बाद भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि कार चालक तरुण कुमार को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है और कार चालक चंबा जिला का रहने वाला है।

उन्होंने बताया कि मृतक युवक का कल पोस्टमार्टम करवाया जाएगा उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा व पुलिस द्वारा अगली कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...