त्रिलोकपुर मे आयोजित हुआ डाॅ. भीमराव अंबेडकर की जयंती का समारोह

--Advertisement--

त्रिलोकपुर मे आयोजित हुआ डाॅ. भीमराव अंबेडकर की जयंती का समारोह।

कोटला – स्वयंम 

भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अंबेडकर की जयंती का समारोह त्रिलोकपुर मे आयोजित किया गया । इस अवसर पर उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया।

भाजपा मंडलाध्यक्ष उत्तम धीमान ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर के विचार समाज के हर तबके को अपने अधिकारों के लिए आवाज़ उठाने की प्रेरणा देते हैं। उनका जीवन संघर्ष और सफलता की कहानी सभी के लिए प्रेरणा है।

त्रिलोकपुर के प्रधान दुर्गा दास ने कहा कि बाबा साहेब डॉ अम्बेडकर के कथनानुसार हमें अन्याय के विरुद्ध चुप नहीं बैठना चाहिए बल्कि उसका खुलकर विरोध करना चाहिए। हमें समाज में प्रचलित कुरीतियों को आँख बन्द करके अपनाने के बजाय उनका विरोध करना चाहिए।

ओबीसी उपाध्यक्ष योगराज मेहरा ने कहा कि व्यक्ति अपनी योग्यता एवं क्षमता से ही उच्च पद प्राप्त करता है और सम्मान पाता है।

ये रहे उपस्थित 

इस मौके पर मडंल अध्यक्ष उतम धीमान, ओबीसी उपाध्यक्ष योग राज मेहरा जोगिंदर सिंह, प्रधान दुर्गा दास, नवीन कुमार, करतार चंद, स्वर्ण सिंह, प्रेम सिह, किशोर कुमार, देस राज, सुरजीत सिंह, बिनोद, करनैल सिंह, जल्लूराम, रूको देवी, रजना देवी, कुशला देवी, अनिता देवी, काजल आदि मोजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्मार्ट मीटर पर आ गया सरकार का बयान, जानें क्या बोले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री

हिमखबर डेस्क  देशभर में स्मार्ट मीटर को लेकर काफी विरोध...

हिमाचल विधानसभा में गूंजा ‘जय किसान’, ध्वनि मत से पारित हुआ किसान आयोग के गठन का विधेयक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी...

हिमाचल की आत्मनिर्भरता के लिए जाखू में CM ने किया हवन यज्ञ, हनुमान जयंती की दी बधाई

हिमखबर डेस्क  हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर...