सिमरन आत्महत्या मामला: एसएचओ पर लोगों को थाने से चले जाने, देख लेने और केस दबाने का आरोप

--Advertisement--

परिजनों और ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव, जांच पर उठाए सवाल, पिता पूरनचंद ने एसपी को बताया कि मामले को देख रहे जांच अधिकारी की कारगुजारी से आरोपी के हौसले बुलंद हैं।

मंडी – अजय सूर्या

चच्योट पंचायत के मानसा गांव की सिमरन आत्महत्या मामले में पुलिस के आरोपी को गिरफ्तार नहीं करने के विरोध में परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस थाना गोहर का घेराव किया।

इस दौरान उन्होंने पुलिस के खिलाफ रोष जताया और आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग पर अड़ गए। इस बीच माहौल शोर-शराबे वाला हो गया। पुलिस के जवान लोगों को समझाते और शांत करवाते रहे।

परिजनों और लोगों ने बताया कि घटना के 24 दिन बाद भी आरोपी खुलेआम घूम रहा है। पुलिस कुछ नहीं कर रही है। परिजनों ने पुलिस पर नाबालिग आत्महत्या मामले की जांच दबाने और आरोपी को बचाने का आरोप लगाया है।

परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर थाना प्रभारी से आरोपी की गिरफ्तारी की मांग उठाई। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर 17 अप्रैल तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया तो ग्रामीण सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।

मृतक के पिता पूर्ण चंद और चाचा परम देव ने कहा है कि 17 अप्रैल से पहले यह मामला सीएम सुखविंदर सुक्खू और डीजीपी संजय कुंडू से उठाकर न्याय की गुहार लगाई जाएगी।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जब वह एसएचओ से मिलने थाना पहुंचे तो वह लोगों को देख थाना से चले गए। लोगों ने आरोप लगाया कि 24 दिन हो गए लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। मंगलवार को सिमरन के परिजन एसपी मंडी से भी इसी मामले को लेकर मिले थे और निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।

एसपी ने परिजनों को उचित जांच का आश्वासन दिया। उधर बुधवार को फिर परिजन और ग्रामीण गोहर थाना पहुंचे और धरना प्रदर्शन किया।

एसएचओ गोहर निर्मल सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में एफआईआर दर्ज कर दी है और तथ्य जुटाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि तथ्य जुटाने के बाद जो भी हकीकत सामने आएगी उसके तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...