पैराग्लाइडिंग की उड़ानें शुरू होने से कुल्लू शहर व साथ लगते क्षेत्र में अब पर्यटन कारोबार बढ़ेगा। वहीं युवाओं के लिए भी घर-द्वार पर रोजगार के अवसर भी खुलेंगे।
कुल्लू – अजय सूर्या
अप्रैल के आखिरी सप्ताह से जिला में पर्यटन सीजन शुरू हो जाएगा। इससे पहले साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में कुल्लू के लिए राहत की बात है कि कुल्लू को एक नई पैराग्लाइडिंग साइट पीज-ढालपुर मिल गई है। पीज से ढालपुर तक महज सात से दस मिनट की उड़ान है। इस साइट से आज पैराग्लाइडिंग की उड़ानें शुरू हो गई हैं।
मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने पीज की पहाड़ी से पैराग्लाइडिंग का शुभारंभ किया। पैराग्लाइडिंग की उड़ानें शुरू होने से कुल्लू शहर व साथ लगते क्षेत्र में अब पर्यटन कारोबार बढ़ेगा।
वहीं युवाओं के लिए भी घर-द्वार पर रोजगार के अवसर भी खुलेंगे। गौर रहे कि पर्यटक जिला कुल्लू के प्रवेश द्वार भुंतर में पहुंचने के बाद नेशनल हाईवे होकर सीधा मनाली के लिए निकल जाते हैं।

