हिमाचल कैबिनेट विस्तार में किसे मिलेगी जगह? सीएम सुखविंदर सुक्खू का बड़ा बयान

--Advertisement--

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के कांग्रेस नेताओं के सत्ता में आते ही मौज मस्ती करने के बयान पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अनुराग ठाकुर पर साधा निशाना.

हमीरपुर – हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़ा बयान दिया है. गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन के दौरे के दूसरे दिन सेरा विश्राम गृह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जन समस्याएं सुनीं. इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे.

सीएम ने मीडिया कर्मी से रूबरू होते हुए नगर निगम चुनावों तथा मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बड़ा बयान दिया है. साथ ही नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के बयान पर भी पलटवार किया है.

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंत्रिमंडल के विस्तार के सवाल पर कहा कि जब मंत्रिमंडल विस्तार होगा, तो सबको प्रतिनिधित्व मिलेगा.

हमीरपुर जिला को प्रतिनिधित्व देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रतिनिधित्व सभी को मिलेगा. नगर निगम शिमला के चुनावों को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह चुनावों को लेकर कार्य कर रही है और वह इस सिलसिले में सुबह शाम अपडेट ले रहे हैं.

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के प्रदेश सरकार पर फिजूलखर्ची करने के आरोपों पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा नेता बजट को देखकर बौखला गए हैं.

75 साल के इतिहास में ऐसा पहली दफा हुआ है कि योजनाओं को बजट प्रावधान के साथ लागू करने की दिशा में कार्य किया गया है. पूर्व सरकार ने 4 साल तक शराब ठेके नीलाम नहीं हुए, लेकिन कांग्रेस ने सत्ता में आते ही इस कार्य को किया है.

प्रदेश की कांग्रेस सरकार संसाधनों को बढ़ाकर प्रदेश की आय को बढ़ाने का कार्य कर रही हैं. आधारहीन बयान देकर नेता प्रतिपक्ष सियाराम ठाकुर भ्रामक प्रचार करना चाह रहे हैं. आखिर अपने कार्यकाल में उन्होंने कभी प्रदेश के संसाधन बढ़ाने का कार्य किया? 10 साल में हिमाचल देश का सबसे अमीर राज्य होगा.

अनुराग ठाकुर पर साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के कांग्रेस नेताओं के सत्ता में आते ही मौज मस्ती करने के बयान पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश को कर्ज से उभारने के लिए कांग्रेस सरकार कार्य कर रही हैं. प्रदेश को आर्थिक बदहाली से बचाने का कार्य किया जा रहा है.

पूर्व जयराम सरकार प्रदेश पर 75000 करोड़ का कर्ज छोड़ गई है. वह रात के 12:00 बजे तक इसके लिए कार्य कर रहे हैं, ताकि प्रदेश को कर्ज से उभारा जा सके. उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भलीभांति जानती है कि मौज मस्ती कौन कर रहा है.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...