मंड भोगरवां में आग भी भेंट चढ़ा गुज्जर समुदाय के परिवार का आशियाना, 15 से अधिक भैंसें झुलसीं

--Advertisement--

पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा के अंतर्गत पड़ते गांव मंड भोगरवां में एक गुज्जर समुदाय के परिवार पर आग ने  कहर मचाया है। आग इतनी भयानक थी कि चंद मिनटों में पूरे घर को राख में तबदील कर दिया।

इंदौरा – शम्मी धीमान

पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा के अंतर्गत पड़ते गांव मंड भोगरवां में एक गुज्जर समुदाय के परिवार पर आग ने  कहर मचाया है। आग इतनी भयानक थी कि चंद मिनटों में पूरे घर को राख में तबदील कर दिया।

पीड़ित फकीर निवासी मंड भोगरवां ने बताया कि वह देर शाम अपने बच्चों को घर में छोड़कर गांव के आसपास ही अपने संबंधियों के पास गया था और रात 8.15 पर उन्हें घर में आग लगने की सूचना मिली।

जैसे ही घर पहुंचा तो सारा घर आग की चपेट में आ चुका था। 15 से ऊपर भैंसें भी आग की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गईं।

स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की पर आग ने अपना प्रचंड रूप दिखाना और भी तेज कर दिया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना फायर स्टेशन फतेहपुर को दी।

फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने से पहले ही घर पूरी तरह से राख हो गया था। इस घटना में पीड़ित परिवार का सबकुछ जलकर राख हो गया है। आग कैसे लगी इसका कोई पता नहीं लग पाया है।

सूचना मिलते ही इंदौरा पुलिस व पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा के प्रभारी रमेश ठाकुर टीम सहित घटनास्थल पर पहुंचे व साक्ष्य जुटाकर पीड़ित परिवार के बयान कलमबद्ध किए।

वहीं इस घटना पर इंदौरा के विधायक ने दुख प्रकट किया है और पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया है कि उन्हें सरकार द्वारा हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...