काँगड़ा: भीम टिल्ला दंगल आज, पहलवानों में कांटे की टक्कर

--Advertisement--

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

गगल के निकट पर्यटक स्थल भीम टिल्ला के पास बुधवार को बड़ी माली होगी। आयोजकों ने बताया कि इसमें देश भर के नामी पहलवानों को बुलाया गया है। इसमें आशीष दिल्ली, नीरज हरियाणा में कड़ी टक्कर के आसार हैं।

इसके अलावा सोनू, शेरा, बबलू, राहुल, भोलू, विकास, मनकर्ण, सन्नी व रिंकू जैसे चर्चित पहलवानों में जोरदार मुकाबले को लेकर रौनक बढ़ गई है। इसके अलावा कई अन्य पहलवान इसमें उलटफेर कर सकते हैं।

दंगल में सीधी चैलेंज के आधार पर भी कई मुकाबले करवाए जाएंगे। इस मेले में दंगल के अलावा लोग खासतौर से मिट्टी के बर्तन खरीदने आते हैं। द्रौपदी के बाग के निकट होने वाले इस आयोजन छोटे मेले पर खूब खरीददारी हुई।

लोगों ने जिला प्रशासन से बुधवार को ट्रैफिक व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने की मांग उठाई है।

उधर, भीम टिल्ला के पास बुधवार को होने वाली बड़ी माली के लिए नामी-गिरामी पहलवानों में जोर-आजमाइश होगी। स्थानीय जनता में इस दंगल को लेकर भारी उत्साह है। आयोजक भी दंगल के लिए तैयार हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...