हिमाचल के होनहार सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत, एक बैंक PO तो दूसरा डॉक्टर

--Advertisement--

लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर हादसा, एक साथ जली भाइयों की चिता।

बिलासपुर, 11 अप्रैल – सुभाष चंदेल 

हिमाचल प्रदेश के दो होनहार सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत की बेहद ही दर्दनाक खबर मिली है।

जुटाई जानकारी के मुताबिक दोनों रविवार को बिलासपुर जनपद के मलोखर क्षेत्र के सलोधा गांव से उत्तर प्रदेश के सीतापुर जा रहे थे।

हादसा लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर हुआ। हादसे की वजह नींद की झपकी बताई जा रही है।

मंगलवार को दोनों भाइयो का पैतृक गांव में एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

दो होनहार युवकों के चले जाने से समूचे बरमाणा इलाके में शोक की लहर है। हर कोई भगवान इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार को हिम्मत और हौसला प्रदान करने की प्रार्थना कर रहा है।

परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। मृतक भुवन महाजन व शुभम के माता पिता के पास अब कोई संतान नहीं बची है।

दोनों भाई सरकारी नौकरी में थे ,बड़ा भाई बैंक में पीओ और दूसरा एमबीबीएस कर डॉक्टर की नौकरी कर रहा था। पिताजी का के स्वास्थ्य हाल जानने के लिए घर आए थे। घर से वापसी के दौरान हादसा पेश आया।

जानकारी के मुताबिक दुर्घटना डिवाइडर से कार टकराने की वजह से हुई। सूचना मिलते ही हिमाचल प्रदेश से परिवार वाले यूपी केअमरोहा के लिए रवाना हो गए।

27 वर्षीय भुवन महाजन पुत्र राजेंद्र महाजन सीतापुर में एक बैंक में पीओ के पद पर तैनात था, छोटा 24 साल का भाई शुभम भी हादसे के दौरान साथ ही था।

सगे भाई आल्टो कार में सफर कर रहे थे। कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

भुवन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शुभम महाजन गंभीर रूप से घायल हो गए, जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया।

उधर, जब इस मामले में पंचायत उप प्रधान से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मंगलवार को दोनों युवकों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि मृतकों के पिता हार्ट की बीमारी से पीड़ित है, दोनों अपने पिता से मिलने घर आए हुए थे। वापस लौटते समय यह हादसा पेश आया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...