दवा कंपनी में आयकर विभाग की दबिश से उद्योगपतियों में हड़कंप

--Advertisement--

पांवटा साहिब – नरेश कुमार राधे 

औद्योगिक क्षेत्र गोंदपुर में उस समय उद्योगपतियों में हड़कंप मच गया जब एक दवा कंपनी में आयकर विभाग ने दबिश दी।

आयकर विभाग की टीम कंपनी का रिकॉर्ड खंगालने में जुटी है। हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं है लेकिन बताया जा रहा है कि टीम ने फैक्ट्री में पहुंचते ही मैन गेट को बंद कर दिया।

रात की शिफ्ट वाले कर्मचारी भी फैक्ट्री परिसर में रोके गए हैं। जबकि सुबह की शिफ्ट में जाने वाले कर्मियों को को बाहर ही रोका गया।

जानकारी के मुताबिक राजस्थान, पंजाब और हरियाणा नंबरों की कुछ गाडिय़ां अचानक फैक्ट्री परिसर में पहुंची। इन गाडिय़ों में काफी लोग बाहर निकले।

जानकारी ये भी मिल रही है कि टीम पहले दूसरी कंपनी में गलती से पहुंच गई थी। बाद में वह दवा फैक्ट्री परिसर में पहुंचे। फिलहाल टीम सारा रिकॉर्ड खंगालने में जुटी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...