जब जनपद की प्यास बुझाने के लिए जिंदा दफन हो गई थी रानी सुनयना

--Advertisement--

सूही माता के चिह्नों की पूजा-अर्चना के साथ तीन दिवसीय ऐतिहासिक जातर मेला शुरू 

चम्बा – भूषण गुरुंग

जनपद की प्यास बुझाने के लिए जिंदा दफन होने वाली रानी सुनयना के बलिदान की याद में मनाए जाने वाले ऐतिहासिक तीन दिवसीय सूही मेले का मंगलवार को विधिवत तरीके से शुभारंभ हो गया।

हिमाचल प्रदेश के चंबा स्थित पिंक पैलेस में सूही माता के चिह्नों की पूजा-अर्चना के साथ तीन दिवसीय ऐतिहासिक जातर मेला शुरू हुआ।

चंबा की रानी सुनयना की याद में हर वर्ष आयोजित होने वाले सूही जातर मेले में गद्दी समुदाय की महिलाएं, विद्यालयों की छात्राएं और शहर की महिलाएं विशेष रूप से भाग लेती हैं।

गद्दी समुदाय की महिलाएं घुरेई गायन करती हैं। जिसे सुन और देखकर सबकी आंखों से अश्रुधारा प्रवाहित होती है। नगर परिषद अध्यक्ष नीलम नैयर ने पिंक पैलेस में सूही माता के चिह्नों की पूजा-अर्चना की।

ये रहे उपस्थित

इस दौरान सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, पुरुष शोभायात्रा में शामिल हुए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...