दो युवतियों को झांसा देकर किया दुष्कर्म, पुलिस पॉक्सो और एससी एसटी एक्ट किए मामले दर्ज

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

शिमला जिले में युवतियों से दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। दोनों मामलों में आरोपित फरार हैं और पुलिस उनकी खोजबीन में जुटी है। दुष्कर्म के मामले शिमला शहर और रोहड़ू में दर्ज हुए हैं।

एक मामले में आरोपित ने नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। दूसरे मामले में पीड़िता ने युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज करवाई है।

रोहड़ू थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेपाली मूल की महिला ने शिकायत दी है कि कविराज नामक शख्स ने उसकी 14 वर्षीय बेटी को बहलाया-फुसलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित के विरुद्द आईपीसी की धारा 376 व पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

दूसरा मामला शिमला शहर के महिला थाना का है। पीड़िता द्वारा दर्ज शिकायत के मुताबिक मंडी जिला के धर्मपुर निवासी रितेश (30) ने शादी करने का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन अनुसूचित जाति की होने के कारण अब उसके साथ शादी करने से इंकार कर रहा है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपित ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़िता की शिकायत पर आरोपित के विरुद्ध आईपीसी की धारा 376 (2), 506 एवं एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी ने मंगलवार को बताया कि दोनों मामलों में अभियुक्तों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...