सड़क से 600 फीट नीचे खड्ड में जा गिरा डंपर, तीन लोगों की मौत

--Advertisement--

बागीनाला में डंपर एचपी 35ए 3567 अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 600 फीट नीचे कुर्पण खड्ड में जा गिरा। हादसे में तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

कुल्लू, 5 अप्रैल – अजय सूर्या

निरमंड उपमंडल में एक डंपर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में सवार तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 जानकारी के अनुसार देर रात निरमंड थाना के अंतर्गत आने वाले बागीपुल नामक स्थान पर एक डंपर (HP 35A-3567) अनियंत्रत होकर सड़क से लुढ़क कर खाई में जा गिरा। दुर्घटना में डंपर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।

हादसे में तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान चालक रंजय पाल उर्फ मिंटू (32) पुत्र मोती राम गांव मोईन उपतहसील नित्थर जिला कुल्लू, अंकित (25) पुत्र शिशुपाल गांव मोईन उपतहसील नित्थर जिला कुल्लू और गुड्डू राम (38) पुत्र मोतीराम गांव झलैर डाकघर सराहन तहसील निरमंड जिला कुल्लू के तौर पर हुई है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को खाई से बाहर निकाला। डीएसपी आनी चंद्रशेखर कायथ ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतकों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। फ़िलहाल पुलिस ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...