राष्ट्रीय पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में हिमाचल ने जीता कांस्य पदक

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां 

कर्नाटक के हुगली में राष्ट्रीय पुरुष ओपन कबड्डी प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की टीम ने कांस्य पदक जीता है। सेमीफाइनल मैच में सेना की टीम से दो अंकों से पराजित होने पर हिमाचल को तीसरे नंबर से संतोष करना पड़ा।

हिमाचल की टीम में खेलो इंडिया सेंटर राजपुरा (नालागढ़) के सभी खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिस टीम को हिमाचल ने टाई पर रोका, वही टीम फाइनल जीती।

हिमाचल की टीम के कप्तान मंयक सैणी और पप्पू ने रेडर और प्रवीण ठाकुर ने डिफेंस में अपने खेल का लोहा मनवाया।

हिमाचल की टीम ने अपने लीग मैच में हैदराबाद और अलवाज को पराजित किया। जबकि हरियाणा की टीम से मैच टाई रहा।

सेमीफाइनल में नासिक आर्मी के साथ मुकाबला हुआ। इसमें हिमाचल की टीम 29-27 से पराजित हुई। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम ने ट्राॅफी पर कब्जा किया।

हिमाचल की टीम मेें मंयक सैणी, पप्पू, प्रवीण ठाकुर, पियूश, रवि सैणी, पुनीत, रोहित ठाकुर, रिशु, अवी और जितेंद्र ठाकुर शामिल रहे।

यह सभी खिलाड़ी कोच संजीव ठाकुर की देखरेख में नालागढ के राजपुरा में खेले इंडिया सेंटर में प्रशिक्षण ले रहे हैं।

टीम के कोच संजीव ठाकुर ने बताया कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने हिमाचल की टीम को ट्राॅफी देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर कोच सुखविंद्र सिंह भी उपस्थित रहे। उधर, टीम का राजपुरा खेलो इंडिया सेंटर पहुंचने पर स्वागत किया गया।

रजत पदक जीतने वाली कबड्डी खिलाड़ियों का स्वागत

वहीं, हरियाणा के महेंद्रगढ़ में हुई महिला सीनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में हिमाचल को रजत पदक दिलाने वाली साई की सेंटर ऑफ एक्सीलेंस धर्मशाला की पांच खिलाड़ियों का सेंटर पहुंचने पर स्वागत किया गया।

सेंटर प्रभारी योगिंद्र पुरी और प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों का हार पहनाकर स्वागत किया। महेंद्रगढ़ में 23 मार्च से 26 मार्च तक सीनियर नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में साई के धर्मशाला स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की खिलाड़ी पुष्पा, ज्योति, डिंपल, भावना और किरण ने टीम का प्रतिनिधित्व किया।

उन्होंने इस दौरान अपने लीग मैचों में बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए टीम को फाइनल तक पहुंचाया। फाइनल मुकाबले में हरियाणा के साथ हिमाचल की टीम सात अंकों से हार गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...