धर्मशाला: हिमाचल तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने ग्रेडिंग सिस्टम से घोषित किया परिणाम

--Advertisement--

धर्मशाला – व्यूरो रिपोर्ट 

हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 से प्रथम सेमेस्टर की पढ़ाई नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (एनईपी) में शुरू की थी।

सूबे के सभी बहुतकनीकी संस्थानों में चलाए जा रहे डिप्लोमा कोर्सेज में ग्रेडिंग सिस्टम लागू किया है। इसके चलते फरवरी 2023 में संचालित की गई बहुतकनीकी परीक्षाओं का परिणाम ग्रेडिंग सिस्टम के आधार पर तैयार कर घोषित किया गया है।

तकनीकी शिक्षा बोर्ड के सचिव आरके शर्मा ने बताया कि इस दौरान परीक्षा में कुल 1,922 परीक्षार्थी बैठे थे। इससे पहले परीक्षा परिणाम को अंकों के आधार पर दिखाया जाता था, लेकिन अब छात्रों को उनकी ओर से सेमेस्टर में अर्जित ग्रेड और सेमेस्टर ग्रेड प्वाइंट एवरेज (एसजीपीए) ही दिखाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि परीक्षा परिणाम को छात्रों की जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त बोर्ड की ओर से अन्य सभी सेमेस्टरों के परिणाम भी मार्च माह में घोषित किए जा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि असफल, री-अपीयर और री इवेल्यूशन के लिए 14 दिन के भीतर ऑनलाइन माध्यम से 350 रुपये प्रति विषय शुल्क देकर विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...