राहुल गांधी के साथ राजनैतिक प्रतिशोध की भावना से कार्य कर रही मोदी सरकार

--Advertisement--

शिमला, 28 मार्च – नितिश पठानियां

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाया है कि वह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ राजनैतिक प्रतिशोध की भावना से कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार राहुल गांधी की आवाज को नही दबा सकती। देश में पूरी कांग्रेस राहुल गांधी के साथ खड़ी हैं।

प्रतिभा सिंह ने राहुल गांधी के सरकारी निवास को अप्रैल में खाली करने के फरमान पर हैरानी जताते हुए कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार राहुल गांधी के खिलाफ जिस जल्दबाजी में फैंसले ले रही है उससे साफ है कि भाजपा राहुल गांधी से बुरी तरह डरी हुई हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास राहुल गांधी के सवालों का जवाब नही है और इन सवालों से बचने के लिए लोगों का ध्यान हटाने के मकसद से यह सब किया जा रहा हैं।

प्रतिभा सिंह ने कहा है कि देश के इतिहास में पहली बार किसी सांसद पर इस प्रकार की त्वरित कार्यवाही की गई है जिसमें मानहानि के मामले में दोषी ठहराने के तुरंत बाद लोकसभा की सदस्यता से बाहर करना व उसके तीन दिनों के भीतर सरकारी आवास खाली करने का फरमान जारी हुआ है ।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में एक चुने हुए सांसद के साथ इस प्रकार का व्यवहार बहुत ही निंदनीय है और कांग्रेस इसकी कड़ी आलोचना करती हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सरकारें आती है, जाती है, पर इस प्रकार के अहंकार में लिये गए निर्णय राजनीति में कदापि सही नही माने जा सकते। लोकतंत्र में इस प्रकार की परम्पराएं सही नही मानी जा सकती।

प्रतिभा सिंह ने कहा है कि देश देख रहा है कि राहुल गांधी के साथ राजनैतिक प्रतिशोध के चलते किस प्रकार का अन्याय किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस अन्याय का डटकर मुकाबला करेगी।

उन्होंने कहा कि सरकार के  तानशाही फरमानों से न तो राहुल गांधी कमजोर पड़ सकते है और न ही कांग्रेस। उन्होंने कहा है कि मोदी सरकार को राहुल गांधी के सभी सवालों का जवाब देश को देना ही होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...