उपतहसील राजा का तालाब मंगलवार को हुई हाईटेक

--Advertisement--

राजा का तालाब – अनिल शर्मा

उपतहसील राजा का तालाब मंगलवार को हाईटेक हो गई। मंगलवार को छ: एएनपीआर आटोमेटिक नंबर प्लेट रीडर कैमरे लगने से तीसरी आंख की नजर से चोर व हुड़दंगी नहीं बच पाएंगे। क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर तीसरी आंख का पहरा लगने से ऐसे लोगों पर पूर्णत: पैनी नजर रहेगी।

इससे पहले जनवरी 2022 को जिला पुलिस के दिशा निर्देश पर पुलिस ने मुख्य चौक पर दो हाई फ्रीक्वेंसी एएनपीआर कैमरों को लगाकर क्षेत्र में होने वाली चोरियों पर काफी हद तक अंकुश लगाने की कोशिश की थी।

मंगलवार को जसूर – राजा का तालाब सड़क पर बाजार की एंट्री पर जिला पुलिस द्वारा छ: एएनपीआर कैमरों के लगने से चोर, बिगड़ैल चालक, यातायात के नियमों की उलंघना करने वाले चालकों पर काफी हद तक अंकुश लगेगा।

इससे पहले रैहन पुलिस चौकी की टीम को इंफ्रा रेड /थर्मल कैमरा का भी प्रावधान किया जा चुका है। जिससे बिना किसी कारण पुलिस से बहसबाजी करने वाले वाहन चालकों की कारगुजारी पर भी अब अंकुश लगेगा। ज्ञात रहे की सभी हाई फ्रीक्वेंसी के एएनपीआर कैमरे रात के अंधेरे में भी गाड़ियों के नँबर ट्रेस करने में पूर्ण रूप से सक्षम हैं।

जिला पुलिस नूरपुर के एएसपी मदन कांत ने बताया कि राजा का तालाब बाजार के प्रवेश द्वार पर छ: एएनपीआर व मुख्य चौक पर दो एनपीआर कैमरों के लगने से बिगड़ैल वाहन चालकों, ट्रिपल सवारी, बिना हेलमेट, ओवर स्पीड व चोरों पर अब तीसरी आंख की पैनी नजर रहेगी।

यातायात के नियमों की उलंघना करने वाले वाहन चालकों के आटोमेटिक चालान होंगे।और ऐसे लोगों को तत्काल मैसेज के माध्यम से चालान की जानकारी प्राप्त होगी।

उन्होंने कहा कि पुलिस का मकसद किसी को डराना नहीं है। परंतु किसी प्रकार की कोई अनहोनी किसी के साथ घटित न हो।और चालान प्रक्रिया से वाहन चालकों को न गुजरना पड़े। इसके लिए सभी चालक यातायात के नियमों की पालना करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...