देवनाद जैसे आयोजनों से देवलू प्रदेश की संस्कृति को बचाने के लिए निभा रहे अहम भूमिका

--Advertisement--

सुन्दर नगर का ऐतिहासिक सुकेत देवता मेला: सैंकड़ों बजंतरियों की देव ध्वनियों के साथ हुआ देवनाद का भव्य आयोजन

सुन्दर नगर – अजय सूर्या 

जिला मंडी के ऐतिहासिक राज्यस्तरीय सुकेत देवता मेला धूम-धाम से मनाया गया। सैंकड़ों बजंतरियों की देवध्वनियों पर देवनाद का आयोजन किया गया। जहां खंड विकास अधिकारी सुंदरनगर विवेक चौहान मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल हुए। देवनाद में करसोग, वाम, पहाड़ी मंडी और सुंदरनगर क्षेत्र के देवी-देवताओं के बजंतरियों द्वारा वाद्ययंत्रों के साथ भाग लिया गया।

इन वाद्ययंत्रों में शहनाई, गुझू, भाणा, करनाल, नरसिंगा, नफीरी, काहुली, नाद और इंद्रीबाजा का बेहतरीन संगम सुनने को मिला। खंड विकास अधिकारी विवेक चौहान ने कहा- देवी-देवताओं के देवलुओं द्वारा वाद्ययंत्रों के साथ देवनाद का आयोजन क़ाबिले तारीफ है। देवनाद जैसे आयोजनों से देवलू प्रदेश की संस्कृति को बचाने के लिए अहम भूमिका निभा रहे

विवेक चौहान ने कहा कि सुकेत सर्व देवता कमेटी द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है। देवता कमेटी आमजन तक देवी-देवताओं का आशीर्वाद पहुंचाने के लिए भविष्य में भी भूमिका निभाएगी। सुकेत सर्व देवता कमेटी के देव कार्य प्रबंधक आचार्य रोशन शर्मा ने कहा कि राज्यस्तरीय सुकेत देवता मेला में देवनाद का आयोजन अपने आप में अनूठा है।

इसमें सैंकड़ों बजंतरियों द्वारा अपने वाद्ययंत्रों के माध्यम से कला प्रदर्शन किया जाता है। गौरतलब है कि देव भूमि हिमाचल प्रदेश में देवी-देवताओं के वाद्ययंत्रों की भूमिका महत्वपूर्ण है। इन्हीं बजंतरियों की मौजूदगी से देवी-देवताओं संपूर्ण माना जाता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...