मोदी सरकार बनी तानाशाही, नीरव मोदी ,ललित मोदी ,मोहल चौकसी ,विजय माल्या ने लूटा देश

--Advertisement--

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुदर्शन शर्मा ने की प्रेस वार्ता, बोले -भारत में प्रजातंत्र ख़तरे में, मोदी सरकार बनी तानाशाही, देश की आर्थिक स्थिति चरमराई, नीरव मोदी ,ललित मोदी ,मोहल चौकसी ,विजय माल्या ने लूटा देश, बोले-जनता की खून पसीने की कमाई को लूट कर देश से भागे

नूरपुर – स्वर्ण राणा

प्रदेष कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता सुदर्शन शर्मा ने आज प्रेसवार्ता को संबोधित किया।उन्होंने कहा कि आज भारत में प्रजातंत्र ख़तरे में है। मोदी सरकार तानाशाही सरकार बन कर कार्य कर रही है जबकि देश की आर्थिक स्थिति चरमरा चुकी है।

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि मोदी सरकार कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की लोकप्रियता से घबरा कर 2024 के लोकसभा चुनावों की हार से अवमानना के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दो वर्ष की सजा के तुरन्त बाद संसद सदस्यता को रद्द करने का कदम उठाया।उन्होंने कहा कि यही कदम मोदी सरकार के ताबूत पर आख़िरी कील सावित होगा।

सुदर्शन शर्मा ने तलख़ अंदाज में कहा कि क्या अड़ानी समूह से बीस हज़ार करोड़ की राशि का सवाल करना अपराध है?उन्होंने कहा कि क्या नीरव मोदी ,ललित मोदी ,मोहल चौकसी ,विजय माल्या देश के लोगों की खून पसीने की कमाई को लूट कर देश से भागे नहीं है ?उन्होंने कहा कि देश का धन लूट कर विदेशों में अगर यह लोग ऐशो आराम की जिंदगी जी रहे है तो इसमे मोदी सरकार का सरंक्षण ही है ।

सुदर्शन शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा के सफल आयोजन और उनकी बढ़ती लोकप्रियता के कारण केंद्र सरकार बौखलाई हुई है जिस कारण राहुल गांधी को एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत के तहत संसद से निर्वासित किया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...