नेरचौक – अजय सूर्या
हिमाचल के मंडी स्थित बल्ह विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्र सिंह गांधी का शातिर द्वारा नकली फेसबुक अकाउंट बनाया गया है। जिस पर अनाप-शनाप फोटो डालकर विधायक की निजी व राजनीतिक छवि को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है।
विधायक के कार्यालय सचिव की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायत पर पुलिस ने धारा 66 (D) IT Act 505 (2) IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं, मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी मंडी सागर चंद्र ने बताया कि शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले में जांच की जा रही है।

