शिमला – नितिश पठानियां
रामपुर पुलिस थाना झाकड़ी के अंतर्गत कोटला -कुन्नि मार्ग पर पुलिस ने 2 युवकों को 2.11 ग्राम चिट्टा के साथ पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कल ज़ब ज्यूरी पुलिस पोस्ट का स्टॉफ कोटला – कुन्नि मार्ग पर ट्रैफिक चेकिंग पर था, तो इस दौरान देर शाम पुलिस टीम ने एक कार की चेकिंग करने पर उस में सवार 2युवकों से चिट्टा बरामद कियाl
आरोपियों की पहचान 34वर्षीय अरविन्द और 28 वर्षीय रोहित बठारा निवासी के रुप में हुई l पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना झाकड़ी में एनडी एंड पीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाई शुरू कर दी हैl

