हिमाचल में 821695 बेरोजगार पंजीकृत, कांगड़ा-मंडी में तीन लाख से ज्यादा युवाओं का नाम रोजगार कार्यालय में दर्ज

--Advertisement--

Image

हिमखबर – डेस्क

प्रदेश में नौकरी की तलाश में रोजगार कार्यालयों के दर पहुंचने वाले युवाओं का आंकड़ा आठ लाख से अधिक है। वर्तमान में प्रदेश की कुल आबादी का दस फीसदी से अधिक तबका नौकरी की तलाश में है।

31 दिसंबर, 2022 तक प्रदेश के विभिन्न रोजगार कार्यालयों में पंजीकृत बेरोजगारों का आंकड़ा 821895 है। इनमें से भी दो जिलों कांगड़ा और मंडी में पंजीकृत बेरोजगारों की संख्या तीन लाख से ज्यादा है।

प्रदेश के अन्य दस जिलों में से आठ में पंजीकृत बेरोजगारों का ग्राफ 50 हजार से अधिक है, जबकि लाहुल-स्पीति तथा किन्नौर में ही यह ग्राफ दस हजार से कम है।

जिला कांगड़ा में नौकरी की तलाश में रोजगार कार्यालयों में पंजीकृत लोगों का आंकड़ा सबसे ज्यादा है। जिला में पंजीकृत बेरोजगारों की संख्या 166325 है। प्रदेश में बेरोजगारों की संख्या के आधार पर मंडी जिला दूसरे नंबर पर है और यहां पर 161085 लोग पंजीकृत हैं।

कांगड़ा और मंडी दो जिले प्रदेश के कुल पंजीकृत बेरोजगारों में से 40 फीसदी से ज्यादा का आंकड़ा समेटे हुए हैं। जिला बिलासपुर में 5543, जिला चंबा में 62436, जिला हमीरपुर में 61989, जिला कुल्लू में 53826, जिला शिमला में 71316, जिला सिरमौर में 60475, जिला सोलन में 51490 ओर जिला उना में 64384 पंजीकृत बेरोजगार हैं।

जबकि जिला किन्नौर में यह आंकड़ा 8300 और जिला लाहुल-स्पीति में 5226 है। प्रदेश में बेरोजगारी का मुद्दा लंबे समय से चर्चा में है और चुनावों से पूर्व लगभग तमाम राजनीतिक दल युवाओं को रोजगार प्रदान करने के दावे करते रहे हैं।

2016 से नहीं घटा आंकड़ा

31 दिसंबर, 2016 तक प्रदेश में पंजीकृत बेरोजगारों का आंकड़ा 824478, 31 दिसंबर, 2017 को 834714, 31 दिसंबर, 2018 को 849981, 31 दिसंबर, 2019 को 849371, 31 दिसंबर, 2020 को 827712 और 31 दिसंबर, 2021 को 873060 था।

जानकारों के अनुसार, प्रदेश में बेराजगारों की संख्या इस आंकड़े से कहीं अधिक है, क्योंकि काफी संख्या में बेरोजगार विभिन्न कारणों से रोजगार कार्यालयों में पंजीकरण नहीं करवाते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रार्थना सभा में छात्रा और छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...

कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों...

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...