भागो तेंदुआ आया! परागपुर के रिहायशी इलाके में दहशत, डर के मारे घरों में दुबके ग्रामीण

--Advertisement--

Image

परागपुर – आशीष कुमार

ब्लाक खंड परागपुर के अंतर्गत गांव बतबाड़ के रिहायशी इलाके मे उस वक्त हडक़ंप मच गया, जब बेखौफ घूम रहे तेंदुए पर एक ग्रामीण की निगाह गई। इसके बाद तेंदुए से डरे सहमे लोग अपने-अपने घरों के भीतर घुस गए।

गांव में तेंदुए के खेतों में घूमने की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, जिससे हर कोई सहमा हुआ है।यही नहीं, डाडासीबा व अन्य साथ लगते क्षेत्रों मेें भी दहशत का महौल बना हुआ है।

आलम ऐसा है कि हर कोई घर से बाहर निकलने से डर रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बतबाड़ में दिन-दिहाड़े यह तेंदुआ कई दिनों से लगातार घूम रहा है। उन्होंने वन विभाग से अनुरोध किया है कि तेंदुए को पकडऩे के लिए यहां पिंजरा लगाया जाए।

इस संबंध में रेंजर अधिकारी नरेंद्र सिंह डाडासीबा ने बताया कि मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है। मौके पर फारेस्ट गार्ड की ड्यूटी लगाई जा रही है, स्थिति का जायजा लिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...