ठेकों ने भरा सरकार का खजाना, हमीरपुर-सोलन-कांगड़ा जिला में शराब की दुकानें करोड़ों में नीलाम

--Advertisement--

Image

हिम खबर – डेस्क 

हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों में शराब ठेकों की नीलामी कर सरकार ने करोड़ों रुपए की कमाई की है।

इस दौरान गुरुवार को हमीरपुर जिला में छह साल बाद पांच यूनिट में 144 शराब के ठेकों के लिए बचत भवन नीलामी की गई।

यह नीलामी पीठासीन अधिकारी एडीसी हमीरपुर जितेंद्र सांजटा की देखरेख में की गई। अब तक 84 करोड़ में हर साल दस फीसदी बढ़ोतरी के तहत ठेकों को अलॉट किया जाता रहा।

इस बार दस फीसदी बढ़ोतरी के तहत 94 करोड़ का लक्ष्य रखा था, लेकिन बोलिदाताओं द्वारा लगाई गई हाई स्केल बोलियों के चलते यह लक्ष्य बढक़र 104 करोड़ तक पहुंच गया।

वहीं, जिला सोलन के छह आबकारी यूनिटों (शराब के ठेकों) की नीलामी ने आबकारी विभाग को मालामाल कर दिया है।

पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष विभाग को 31.69 प्रतिशत का अधिक राजस्व मिला है। इन छह आबकारी यूनिटों की नीलामी लगभग 124 करोड़ रुपए में हुई है।

उधर, अगर बात करें जिला कांगड़ा की तो, जिला कांगड़ा के 22 यूनिट में से 18 ही यूनिट कंपलीट किए गए, जबकि अभी चार की नीलामी होना बाकि है।

विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पर्यटन नगरी मकलोडगंज यूनिट-एक की नीलामी 17 करोड़ 70 लाख 55 हजार में, धर्मशाला यूनिट-दो 14 करोड़ 51 लाख, गगल 18 करोड़ 51 लाख और शाहपुर 14 करोड़ से अधिक में नीलाम हुआ है।

इस दौरान टेंडर भरने के साथ ही आवेदकों ने हॉल में ही बोलियां भी लगाई, जिसमें कई में टेंडर की राशि अधिक पाई गई, जबकि कईयों में बोली अधिक जाने पर अधिक अमांउट वाले आवेदन को ही यूनिट की नीलामी की गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

DC ऑफिस के बाहर मची अफरा-तफरी! बेकाबू ट्राले ने 5 गाड़ियों को मारी टक्कर

हिमाचल में DC ऑफिस के बाहर बेकाबू ट्राले ने...

कांगड़ा: ढलियारा के तीखे मोड़ पर बेकाबू हुआ लकड़ी से लदा ट्रक, चालक की गई जान

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के ढलियारा में तीखे...

धनतेरस पर हिमाचल में दर्दनाक हादसा, बोलेरो खाई में गिरी; 1 की मौत, 10 घायल

हिमाचल प्रदेश में धनतेरस के दिन दर्दनाक सड़क हादसा...