अचानक सुलगी चिंगारी से दुकान राख, बैग में रखे 98 हजार रुपए भी जले

--Advertisement--

Image

पुलिस कर रही मामले की जांच, पीड़ित को हुआ चार लाख का नुक़सान ।

ऊना – अमित शर्मा 

दौलतपुर चौक नगर पंचायत के साथ लगते गांव डंगोह खास में एक किराने की दुकान में आग लग गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया।

बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह ग्राम पंचायत डंगोह खास के वार्ड नंबर में तीन में स्थानीय लोगों ने जागीर सिंह पुत्र रण सिंह की किरानी की बंद दुकान से धुंआ उठते हुए देखा और इसकी जानकारी जागीर सिंह एवं उनके बेटे कुलदीप सिंह को दी। साथ ही आनन-फानन आग बुझाना शुरू कर दिया।

उधर, कुलदीप सिंह ने हिम्मत दिखाते हुए स्थानीय लोगो की मदद से जलती दुकान का शटर उठाया और पानी व रेत इत्यादि फेंककर आग को बुझाया।

लेकिन दुकान के अंदर रखा फ्रिज, एलसीडी, काउंटर, किराना एवं कन्फेक्शनरी के सामान के इलावा 98 हजार रुपए की नकदी और जरूरी दस्तावेज भी जल कर राख हो गई।

पीडि़त जागीर सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी किराने की दुकान के नजदीक एक अन्य दुकान का निर्माण कार्य लगा रखा था।

जिसका गुरुवार को लैंटल डाला जाना था और मिस्त्री/लेबर इत्यादि की पेमेंट हेतु उन्होंने 98 हजार की नकदी दुकान के अंदर एक बैग में रखी थी, लेकिन सामान सहित नकदी के जल जाने से उनके पैरों तले जमीन खिसक गई है।

उधर, चौकी प्रभारी एसआई शीश पाल ने पुलिस टीम सहित घटनास्थल का जायजा लिया, साथ ही बताया कि आग शार्ट-सर्किट से लगी। अथवा किसी अन्य कारण से इस बाबत जांच की जा रही है। पीडि़त जागीर सिंह का चार लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...