कांगड़ा की चार उप तहसीलों में आरंभ हुई रजिस्ट्री सुविधा

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, 14 मार्च – राजीव जस्वाल

उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि जिले की चार उप तहसीलों राजा का तालाब, रे, ठाकुरद्वारा और सदवां में अब जमीन की रजिस्ट्री की सुविधा उपलब्ध रहेगी। लोगों को घरद्वार के समीप यह सुविधा मिलने से उनके धन और समय की बचत के साथ साथ कामकाज में आसानी होगी।

बता दें, जिला कांगड़ा के फतेहपुर उपमंडल में बनी उप तहसील राजा का तालाब और रे, इंदौरा उपमंडल में बनी उप तहसील ठाकुरद्वारा तथा नूरपुर उपमंडल में बनी उप तहसील सदवां में पहले रजिस्ट्री की सुविधा उपलब्ध नहीं थी।

जिस कारण इन चार उप तहसीलों के लोगों को रजिस्ट्री के कार्य के लिए अपने मुख्य तहसील कार्यालय जाना पड़ता था। लेकिन अब इन उप तहसीलों में रजिस्ट्री आरंभ होने से वहां लोगों को बड़ी सहूलियत होगी।

उपायुक्त ने बताया कि इन चार उप तहसीलों में रजिस्ट्री की सुविधा उपलब्ध करवाने को लेकर स्थानीय लोगों के विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों ने जिला प्रशासन के समक्ष अपनी मांग रखी थी।

डीसी ने बताया कि लोगों को सुविधा उपलब्ध करवाने की दृष्टि से जिला प्रशासन ने मिशन मोड पर इस दिशा में कार्य किया। उन्होंने बताया कि इन चार उप तहसीलों में रजिस्ट्री की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए जिला प्रशासन ने इंटरनेट और कंपयूटर उपलब्ध करवा दिए हैं।

उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त इन चार उप तहसीलों में सब-रजिस्ट्रार की लॉगइन आईडी भी एनआईसी द्वारा बना दी गई है। उन्होंने बताया कि इस सप्ताह से इन चार उप तहसीलों राजा का तालाब, रे, ठाकुरद्वारा और सदवां में रजिस्ट्री की सुविधा उपलब्ध हो गई है।

डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि लोगों को अपने घर द्वार के नजदीक सुलभ प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए लोगों को सुगम और सुलभ व्यवस्थाएं देने के लिए जिला प्रशासन कार्य कर रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...