आधा फुट पानी में गिरने से महिला की मौत, EMT की सांसें वापस लाने की कोशिश

--Advertisement--

Image

मंगलवार को नदी में करीब आधा फुट पानी में पांव फिसलने से गिरी महिला, घटनास्थल पर हो गई मौत ।

नाहन, 14 मार्च – नरेश कुमार राधे

मंगलवार को मारकंडा नदी में करीब आधा फुट पानी में पांव फिसलने से गिरी महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। पुलिस की जांच में सामने आया है कि महिला मारकंडा के बीचो बीच पत्थरों पर नदी को पार कर रही थी। इसी दौरान पांव फिसलने से करीब आधा फुट पानी में गिर गई।

सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। ईएमटी तनु ने सीपीआर के माध्यम से महिला की सांसों को चलाने की भरसक कोशिश की। सफलता न मिलने पर तुरंत ही 108 में महिला को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। बता दें 108 कर्मियों की मदद से स्थानीय ग्रामीणों ने महिला को नदी से बाहर निकाला।

जानकारी मिलते ही कालाअंब पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला पानी में गिरने के बाद उठ नहीं पाई। ये भी सामने आया है कि 48 वर्षीय महिला सुषमा पत्नी इन्द्र सिंह की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी।

इसको लेकर महिला का हरियाणा के नारायणगढ़ में भी उपचार चल रहा था। ऐसा भी बताया जा रहा है कि महिला को गिरते हुए बच्चों ने देखा था। इसको लेकर पुलिस ने बयान कलमबद्ध किए हैं।

मोगीनंद की रहने वाली मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम बुधवार को किया जाएगा। पुलिस को फिलहाल इस मामले में कोई भी फाउल प्ले नहीं मिला हैै।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...