PG काॅलेज में छात्र संगठनों के बीच झ़ड़प, आधा दर्जन जख्मी

--Advertisement--

Image

कॉलेज छात्रों के अलावा आईटीआई के एक स्टूडेंट को भी आई चोटें।

नाहन, 14 मार्च – नरेश कुमार राधे

शहर के बनोग स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में छात्र संगठनों के बीच झड़प की खबर है। काॅलेज संगठनों के बीच झड़प में आईटीआई के स्टुडेंटस के दखल की जानकारी भी सामने आ रही है।

घटना में आधा दर्जन छात्रों को चोटें आने की सूचना है। ये भी बताया जा रहा है कि एक छात्र को अधिक चोटें आई हैं। झड़प के कारणों का खुलासा फिलहाल नहीं हो पाया है। ये बात भी सामने आ रही है कि कॉलेज के छात्रों के अलावा आईटीआई के एक स्टूडेंट को भी चोटें आई हैं।

घायल छात्रों को डाॅ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। उधर, डीएसपी मुख्यालय मीनाक्षी शाह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...