नौकरी चाहिए तो 15 को आएं ऊना

--Advertisement--

Image

जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने दी जानकारी, युवाओं के लिए सुनहरा मौका।

ऊना – अमित शर्मा 

मैसर्ज मैजिक ब्लेड्स प्राइवेट लिमिटेड बेला बाथड़ी द्वारा ग्राइंडर मैन के 10 पद, हेल्पर के 6 पद, क्वालिटी कंट्रोलर का एक पद, प्रोडक्शन सुपरवाइजर का एक पद, वीएमसी मशीन आपरेटर के 3 पद व अकाउंटेंट का एक पद भरा जाएगा।

रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 15 मार्च को प्रात: 10.30 बजे जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय ऊना में आयोजित होाग।

उन्होंने बताया कि ग्राइंडर मैन के पदों हेतू आयु सीमा 20 से 40 वर्ष तथा मशीनिस्ट टे्रड में आईटीआई या अनुभव, हेल्पर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास तथा आयु सीमा 20 से 40 वर्ष निर्धारित की गई हैं।

क्वालिटी कंट्रोलर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता डिप्लोमा के साथ-साथ दो साल का अनुभव तथा आयु सीमा सीमा 23 से 50 वर्ष निर्धारित की गई है।

प्रोडक्शन सुपरवाइजर पद के लिए फिटर या मशीनिस्ट टे्रड में आईटीआई या डिप्लोमा तथा आयु सीमा 23 से 50 वर्ष रखी गई है।

वीएमसी मशीन आपरेटर के लिए आयु सीमा 20 से 40 वर्ष तथा मशीनिस्ट टे्रड में आईटीआई या अनुभव होना अनिवार्य है।

इसके अतिरिक्त अकाउंटेंट पद के लिए बीकॉम/एमबीए फाइनांस के साथ समक्ष टे्रड में पांच साल का अनुभव होना अनिवार्य है।

अनीता गौतम ने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का कोई यात्रा भत्ता देय नही होगा। अधिकारी जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 86289-12413 पर संपर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फ्लैश बैक: हिमाचल में कभी हाथ उठाकर और रस्सी खींचकर चुने जाते थे पंचायत के मुखिया, विधायक का रहता था दखल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की पंचायतीराज व्यवस्था का इतिहास बेहद...

हिमाचल: पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, अंतिम संस्कार में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल कुलदीप सिंह का...

कांगड़ा में बिजली ठीक करने खंबे पर चढ़ा लाइनमैन, करंट लगने से मौत

हिमखबर डेस्क विद्युत उपमंडल विंद्रावन में बतौर लाइनमैन कार्यरत मोहन...