बिल काटने निकले युवक की टैंक में मिली लाश, परिजनों ने जड़े हत्या के आरोप

--Advertisement--

Image

परिजनों ने जड़े हत्या के आरोप, खनेरी अस्पताल के बाहर किया हंगामा, रामपुर के जलींद का मामला।

शिमला – नितिश पठानियां 

रामपुर पुलिस उपमंडल के अंतर्गत पुलिस झाकड़ी थाने के तहत धौरा गौरा पंचायत के जलींद गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की लाश निर्माणाधीन एक टैंक में बरामद होने से सनसनी फैली है।

जानकारी के मुताबिक मृतक बिजली बिल काटने का काम करता था। रविवार को भी डोबी क्षेत्र में बिल काटने निकला था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने टैंक से शव निकालकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया।

वहीं, परिजनों ने मृतक की हत्या करने का आरोप लगाया है। स्थानीय लोगों ने गांव में बन रहे टैंक में एक लाश बरामद होने की सूचना पुलिस को दी।

इसके बाद पुलिस दल मौके पर पहुंचा और मौके से अहम सुराग जुटा शव को पोस्टमार्टम के लिए महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर खनेरी रामपुर पहुंचाया।

युवक की पहचान 34 वर्षीय गंगाराम पुत्र स्वर्गीय छोटू राम निवासी गांव जलींद डाकघर गौरा तहसील रामपुर के तौर पर हुई है।

वहीं, परिजनों ने हत्या कि शंका जताते हुए सोमवार को खनेरी अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। परिजनों का कहना है कि मृतक के चेहरे पर चोटों के निशान के साथ जिन संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ है, उससे साफ है कि युवक को मारकर टैंक में फेंका गया है।

परिजनों ने पुलिस से गुहार लगाई कि इस मामले कि छानबीन दुर्घटना के बजाय हत्या की दृष्टि से की जाए।

एसडीएम रामपुर निशांत तोमर व डीएसपी चंद्रशेखर कायथ भी मौके पर मौजूद रहे और परिजनों को विश्वास दिलाया कि मामले के हर एक पहलू की छानबीन बारीकी से की जाएगी।

वहीं, सोमवार को मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेज दिया गया है। डीएसपी चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की आगामी छानबीन शुरू की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...