रंजिश के चलते मुंदला शाहपुर के युवक की हत्या, 5 युवक हिरासत में

--Advertisement--

Image

नागनपट्ट में पुरानी रंजिश के चलते बंडी गांव के युवक ने दोस्तों संग बोला हमला।

शाहपुर – नितिश पठानियां

गत रात ग्राम पंचायत कुठमां के वार्ड नंबर-3 में भोई स्थित बी.एस.एफ. के प्रशिक्षण केंद्र के पास एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

ए.एस.पी. बद्री सिंह ने कहा कि गत रात को गांव बेदी के युवक नितिन ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।

मृतक विकास चौधरी (28) गांव मुंदला शाहपुर का रहने वाला था। विकास चंडीगढ़ में एक निजी कंपनी में काम करता था और 2 दिन पहले ही घर आया था।

पुलिस ने प्रारंभिक जांच में 5 युवकों को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जांच में यह मामला पुरानी रंजिश का लग रहा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने प्रारंभिक जांच में (45) राकेश कुमार उर्फ रिंका पुत्र बुद्धी सिंह, (42) सोनी कुमार उर्फ गीका पुत्र बुद्धी सिंह, (42) साहिल कुमार उर्फ सन्नी पुत्र संदेश कुमार ,(24) राहुल पुत्र पुत्र राकेश कुमार को हिरासत में लिया है।

ये है पूरा मामला…

मृतक विकास चौधरी बद्दी की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। वह अपने दोस्त नितिन के पास सनोरा गांव गया था।

शाम को विकास के तीन दोस्त शुभ, सोना और नितिन उसे छोड़ने बंडी गांव गए थे। रास्ते में बंडी गांव के युवकों से कहासुनी हो गई। इसी दौरान युवकों ने नितिन को घायल कर दिया, जबकि विकास चौधरी को मौत के घाट उतार दिया।

हत्या करने के बाद युवकों ने शव को ठिकाने लगाने के लिए गांव के वाटर टैंक में फेंकने की कोशिश की, लेकिन वाटर टैंक का ढक्कन नहीं खुल पाया। जिस पर शव को वहीं फेंक कर फरार हो गए।

एएसपी हितेश लखनपाल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि रात को सनोरा गांव के युवक नितिन ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।

इस मामले में हत्या की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और प्रारंभिक जांच के लिए गांव बंडी के पांच लोगों को हिरासत में लिया है ।

उधर, बंडी के प्रधान अश्वनी कुमार और बलबीर चौधरी ने कहा कि इस मामले की जांच होनी चाहिए और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अमरीका जंग रोकने को तैयार, ईरान का इनकार

48 घंटे वाले अल्टीमेटम से पलटे ट्रंप, अब पांच...

33 परिवारों को मिलेंगे 20 करोड़, कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार में सरकार ने अवैध कब्जाधारियों को दी राहत

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश की बड़ी एवं महत्त्वाकांक्षी परियोजना कांगड़ा...

गपां दा बनाना कड़ाह त घियो कजो घट पाना : त्रिलोक कपूर

हिमखबर डेस्क  भाजपा प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने सुक्खू...