विधायक केवल सिंह पठानिया ने रिडकमार महाविद्यालय को सुचारू रूप से चलाने के लिए मुख्यमंत्री से की मांग

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के माननीय विधायक केवल सिंह पठानिया ने आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की। यह मुलाकात धार कंडी के राजकीय महाविद्यालय रिडकमार को लेकर रही। जो कि भाजपा सरकार ने बिना व्यवस्था के कॉलेज खोल दिया था।

आज बिधायक केवल सिंह पठानिया ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात करके राजकीय महाविद्यालय रिडकमार को बजट स्वीकृति ओर पूर्ण रूप से स्टाफ की तैनाती करके सुचारू रूप से चलाने के लिए रखी मांग।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सक्खू ने आश्वासन दिया कि जल्द ही राजकीय महाविद्यालय रिडकमार को स्वीकृति दे कर सुचारू रूप से चलाया जाएगा।

जानकारी के लिए बता दे कि कांग्रेस सरकार ने बिना बजट बाले संस्थान डिनोटिफाइड कर दिये थे। उसमे शाहपुर के धार कंडी रिडकमार का महाविद्यालय भी डिनोटिफाइड हुआ था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...