हिंद संग्राम परिषद ने गरीब की बेटी की शादी को दी मदद

--Advertisement--

Image

समाजसेवी संस्था हिंद संग्राम परिषद ने कमाया पुण्य, एक बेटी से करवाएगी बीएड

व्यूरो रिपोर्ट

प्रसिद्ध समाजसेवी संस्था हिन्द संग्राम परिषद् इकाई नादौन की बैठक शिव मन्दिर नौहंगी में शिक्षा ठाकुर की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित वासुदेव शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष के एस धीमान, प्रदेश प्रभारी मोहन सिंह ठाकुर विशेष तौर पर उपस्थित रहे। इस बैठक में संस्था की गतिविधियों के बारे विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

बैठक के दौरान संस्था के पास सहायता के लिए आए विभिन्न जरूरतमंदों के आवेदनों पर विस्तृत चर्चा की गई। संस्था के पदाधिकारियों ने सही जानकारी के लिए शिक्षा ठाकुर व राजकुमार को अधिकृत किया।

पंडित वासुदेव शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संस्था ज्यादा से ज्यादा सदस्य जोडऩे की कोशिश करे ताकि जरूरतमंदों की ज्यादा से ज्यादा सेवा की जा सके। शर्मा ने कहा कि संस्था इस साल एक लडक़ी को बीएड का कोर्स करवाएगी। इसके लिए पात्र 30 मार्च से पहले संस्था के साथ संपर्क कर सकते हैं।

संस्था के प्रेस सचिव राजकुमार ने बताया कि बैठक के दौरान जरूरतमंद माया देवी पत्नी अशोक कुमार गांव कुठियाना, नादौन को उसकी बेटी के विवाह के लिए सहायता उपलब्ध करवाई। पीडि़ता ने संस्था के पास सहायता की गुहार लगाते हुए कहा था कि उसके पति स्वर्ग सिधार गए हैं और घर में कमाने वाला कोई भी नहीं है।

महिला ने बताया कि उसके घर में उसकी वृद्ध सास भी है। पालन पोषण करना कठिन हो गया है जिसके कारण लडक़ी की शादी का खर्चा करना उसके लिए किसी पहाड़ से कम नहीं। संस्था ने महिला की बेटी के विवाह के लिए एक धाम का राशन व तीन सूट बरी के भेंट किए। माया देवी, त्रिप्ता देवी सहित अन्य ने भाग लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...