प्रदेश में अब ऑनलाइन आएंगे बिजली बिल, विद्युत उपभोक्ताओं को ई-मेल के माध्यम से मैसेज भेजेगा बोर्ड

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

प्रदेश में बिजली बोर्ड अब उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बिल भेजेगा। इसके लिए विद्युत बोर्ड प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऑनलाइन बिल मिलने के साथ-साथ उपभोक्ताओं को ऑनलाइन भुगतान की भी सुविधा मिलेगी। इसके अलावा उपभोक्ताओं को बिल की पीडीएफ भी मिलेगी।

बिजली बोर्ड ने उपभोक्ताओं से ई-मेल आईडी और फोन नंबर उपमंडल स्तर बोर्ड कार्यालय में दर्ज करवाने का अपील की है। बिजली बोर्ड की वेबसाइट पर भी मोबाइल नंबर और ई-मेल अपलोड करने का भी ऑप्शन दिया है।

इसके बाद प्रदेश के लाखों उपभोक्ताओं ने अपने मोबाइल नंबर व ई-मेल उपमंडल कार्यालयों व वेबसाइट पर अपने मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड करवाए, ऐसे में जिन उपभोक्ताओं ने नंबर व ई-मेल रजिस्टर्ड करवाए थे उनके लिए यह सुविधा शुरू होगी।

इस सुविधा के शुरू होने पर उपभोक्ताओं को बिल ई-मेल पर ही उपलब्ध होगा। बिजली बोर्ड ने बिजली बिल के अलावा बिल जमा करवाने का लिंक भी दिया है। उपभोक्ता उस लिंक पर क्लिक करते ही सीधा बोर्ड की वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे। इस पर उपभोक्ता गेट-वे, भारत बिल पेमेंट सिस्टम और आरटीजीएस और नेफ्ट से बिजली बिल की पेमेंट कर सकेंगे।

बिजली बोर्ड के प्रबंध निदेशक पंकज डढवाल ने बताया कि बोर्ड ने बिजली बिल प्रक्रिया बहुत ही सरल कर दी है। ई-मेल पर भेजे गए बिजली बिल में बोर्ड बिल की सॉफ्ट कॉपी भी देगा। यह बिल कॉपी पीडीएफ फोरमेट में होगी ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...