घर में घुसकर 17 साल की किशोरी से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी

--Advertisement--

Image

घटना के संबंध में पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोप में आईपीसी और पोक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

ऊना – अमित शर्मा 

जिला के एक गांव में 17 साल की नाबालिग युवती के साथ घर में घुसकर जबरदस्ती दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना के दौरान पीड़िता के कपड़े तक फट गए, जबकि शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गया।

पीड़िता का वीडियो बना कर आरोपी ने कहा कि यदि किसी को शिकायत करने का प्रयास किया तो यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।

महिला थाना ऊना में घटना के संबंध में पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोप में आईपीसी और पोक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने कहा कि उसके पिता काम के सिलसिले में कहीं बाहर गए हुए थे। उसके तीन छोटे भाई-बहन स्कूल गए थे। वहीं एक अन्य बहन गांव के जंगल से लकड़ियां लेने गई थी।

आरोपी पीड़िता पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था। पीड़िता ने जब आरोपी का विरोध किया तो उसने पीड़िता के कपड़े तक फाड़ डाले।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने युवती मां को लेकर भी बहुत अपशब्द कहे। इतना ही नहीं उसने पीड़िता और उसकी दोनों बहनों के साथ दुष्कर्म करने की धमकी भी दी।

वहीं आरोपी ने पीड़िता को सत्ता पक्ष का रौब दिखाते हुए कहा कि पुलिस उसका कुछ नहीं कर सकती।

एडिशनल एसपी प्रवीण कुमार धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस घटना के संबंध में केस दर्ज करते हुए जांच में जुट गई है आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...