खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत, दो घायल

--Advertisement--

Image

मृतक के परिजनों को 20 हजार राहत राशि जारी कर दी गई है और घायल को भी 5 हजार की राहत राशि दी गई है। 

सिरमौर – नरेश कुमार राधे 

नौहराधार में शनिवार शाम करीब साढ़े 7 बजे एक पिकअप (HP 79-1843) गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो घायल हुए है। वहीं घायलों को उपचार के लिए नौहराधार सीएचसी लाया गया है।

मृतक की पहचान चरण दास पुत्र गलाबु राम गांव अरलू ग्राम पंचायत भाटन भुजोंड तहसील नौहराधार व घायल युवक (18) सुनील कुमार पुत्र रणदीप गांव अरलू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गाड़ी का मालिक और चालक देवेंद्र कुमार निवासी अरलू सुरक्षित हैं।

जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत भाटन भुजोंड के गांव अरलू के दो मजदूर पिकअप में सवार होकर लाना चेता की ओर मजदूरी करने जा रहे थे। इस दौरान चालक ने बोगधार के समीप नियंत्रण खो दिया, जिससे पिकअप गहरी खाई में जा गिरी।

गौरतलब है कि उपमंडल संगडाह में एक हफ्ते में यह दूसरा हादसा पेश आया है। बीते 6 मार्च को भी भवाई-शिवपुर मार्ग पर तीन लोगों की मौत हो गई थी।

उधर, डीएसपी मुकेश कुमार ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए संगड़ाह लाया जा रहा है।

वहीं तहसीलदार सतिंद्र जीत ने बताया कि मृतक के परिजनों को 20 हजार राहत राशि जारी कर दी गई है और घायल को भी 5 हजार की राहत राशि दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...