नूरपुर विधायक रणबीर सिंह निक्का ने किया हिमाचल ग्रामीण बैंक शाखा जसूर का शुभारंभ

--Advertisement--

Image

बैंक के चेयरमैन राजिंदर कुमार भी रहे उपस्थित, प्रदेश में खुलने वाली 268 वीं शाखा बनी जसूर ब्रांच।

नूरपुर – स्वर्ण राणा

नूरपुर विधायक रणबीर सिंह निक्का ने आज जसूर में हिमाचल ग्रामीण बैंक की शाखा का उद्धघाटन किया।इसमें बैंक के चेयरमैन राजिंदर कुमार भी उपस्थित रहे।

विधायक ने जसूर में शाखा खोलने पर बैंक के शीर्ष अधिकारियों का आभार जताया।उन्होंने कहा कि जसूर एक प्रमुख व्यापारिक कस्बा है और प्रदेश का प्रवेश द्वार है।

उन्होंने कहा कि यह कस्बा थोक व्यापार का हब है ऐसे में ग्रामीण बैंक की शाखा का जसूर में खुलना बहुत ही सुखद है।उन्होंने कहा कि जो भी मंझोले व्यापारी है वो इस बैंक से विभिन्न स्कीम्स के तहत लोन लेकर अपना कारोबार बढ़ा सकते है।

वहीं बैंक के चेयरमैन राजिंदर कुमार ने बताया कि जसूर शाखा प्रदेश में खुलने वाली 268वीं शाखा है।उन्होंने कहा कि हिमाचल ग्रामीण बैंक 10500 करोड़ रुपये का कारोबार करने वाला बैंक है।

जिसमें मध्यम वर्ग के कारोबारी बैंक से उचित दरों पर कर्ज लेकर अपना व्यवसाय बढ़ा रहे है। उन्होंने कहा कि केंद्र की सभी योजनाओं चाहे वो जनधन योजना या अन्य दूसरी योजनाएं सभी का क्रियान्वयन बैंक द्वारा किया जाता है।

उन्होंने कहा कि बैंक के सभी कर्मचारियों को आदेश दिया गया है कि सभी का व्यवहार ग्राहकों के प्रति सौहार्दपूर्ण हो ताकि उपभोक्ता बेझिझक बैंक की सेवाओं का लाभ उठा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...