नूरपुर में अब सड़कों पर रेहड़ी फड़ी व वाहन खड़े न करने वालों की खैर नहीं

--Advertisement--

Image

नूरपुर – स्वर्ण राणा 

एसडीएम नूरपुर गुरसिमर सिंह और एएसपी नूरपुर मदनकांत ने सोमवार को नूरपुर शहर का दौरा कर बाजार का निरीक्षण किया तथा स्थिति का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने दुकानदारों व लोगों से सामान सड़क पर न लगाने और सड़कों पर रेहड़ी-फड़ी व वाहन खड़े न करने की हिदायत दी।

इस अवसर पर उन्होंने शहर के मुख्य बाजार,डूंगा बाजार आदि का निरीक्षण किया।

गौरतलब है कि शहर में कुछ दुकानदारों द्वारा सड़क पर सामान लगाने,कुछ लोगों द्वारा सड़क पर रेहड़ी, फड़ी लगाने व सड़क किनारे वाहन खड़े करने के कारण बाजार में यातायात व्यवस्था खराब हो जाती है और कई बार जाम लग जाता है जिससे आमजन को मुशिकलों का सामना करना पड़ता है।

उधर शहर के न्याजपुर व चौगान बाजार में भी सड़क पर सामान लगाने व वाहन खड़े करने से यातायात की स्थिति खराब होती है।

बाजार में यातायात व्यवस्था सुदृढ करने,अतिक्रमण न हो और सड़क पर सामान न लगे आदि की व्यवस्था देखने के लिए एसडीएम व एएसपी नूरपुर ने पुलिस बल व स्टाफ सहित बाजार का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।

इस अवसर पर एसडीएम नूरपुर गुरसिमर सिंह ने बताया कि वह बाजार की स्थिति का जायजा ले रहे है और जल्द ही इस बारे योजना बना कर उचित कार्यवाही की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...